फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से कच्ची दीवार ढही, वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़। बरसात के चलते नम हो चुकी कच्ची दीवार भरभराकर गिर पड़ी। जिसके नीचे दबने से वृद्ध की मौत हो गई। सुबह आसपास के लोगों की नजर पड़ी। मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने जायजा लेकर अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी।
विज्ञापन


पट्टी कोतवाली के गजरिया निवासी रामबिहल यादव (75) के आगे पीछे कोई नहीं था। वह अकेले ही अपने कच्चे मकान में रहता था। कच्ची दीवारों के ऊपर छप्पर रखा हुआ था। शनिवार की रात वह खाना खाने के बाद अपने आशियाने के नीचे सो गया। रात में बरसात हो रही थी। अचानक कच्ची दीवार के साथ छप्पर भरभराकर गिर पड़ा। जिससे राम बिहल मलबे में दब गया। बरसात के चलते आसपास के लोग भी घटना से अंजान रहे। सुबह आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो वे लोग शोर शराबा मचाने लगे। ग्रामीण मलबा हटाने लगे। मलबे से राम बिहल को बाहर निकाला और उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध करने लगे मगर उसकी सांसें थम गईं। मृतक की दो बहनों को ग्रामीणों ने खबर भेजी। जिसके बाद दोनों बहने रोते-बिलखते हुए गजरिया मिश्रौली पहुंचीं। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगी। भाई को राखी बांधने का सपना बहनों का पूरा नहीं हो सका। ग्रामीणों ने देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

बरसात में गिरा तीन कच्चा मकान, गृहस्थी बर्बाद
कंधई थाना क्षेत्र के सहसपुर में दो दिनों से हो रही बरसात का असर मिट्टी के मकानों पर पडने लगा है। शनिवार की रात बरसात से हरीशचंद्र तिवारी, जटा तिवारी व अमरपाल तिवारी के कच्चा मकान गिर गया। जिससे तीनों परिवार की गृहस्थी बर्बाद हो गई। ग्रामीणों की मदद से गृहस्थी का कुछ सामान बाहर निकाला जा सका। तीनों घरों में बरसात का पानी भी घुस गया। सूचना के बाद भी तहसील प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचा। इससे लोगों में आक्रोश देखने को मिला।
विज्ञापन


पुलिस चौकी का पोर्टिको गिरा
शहर के मकंद्रूगंज पुलिस चौकी भवन का पोर्टिको भी बरसात के चलते गिर गया। पुलिस चौकी भवन के सामने पोर्टिको बनाया गया है। उसका एक कोना बरसात के पानी के चलते काफी जर्जर हो चुका था। शनिवार को पोर्टिको का छज्जा गिर पड़ा। हालांकि उस समय पुलिसकर्मी भीतर थे। मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई है।

पड़ोसी की कच्ची दीवार गिरने से महिला समेत तीन बच्चे घायल
पट्टी/शिवगढ़। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के तीबीपुर निवासी जीतलाल की पत्नी मंजू देवी (28) रविवार की सुबह चाय बना रही थी। परिवार की नेहा (5) पुत्री अजय, अंकित (12) पुत्र जीतलाल, लक्ष्मी (10) भी उसके पास बैठी थीं। तभी पड़ोसी लालजी के कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर पड़ा। जिसके मलबे में सभी दब गए। शोर शराबा सुनकर परिवार के लोगों के साथ आसपास के लोग पहुंचे। लोगों ने मशक्कत के बाद मलबे में दबी मंजू समेत बच्चों को बाहर निकाला। सभी को उपचार के लिए पट्टी सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें