फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस को खा गया मगरमच्छ, ग्रामीणों में हडक़ंप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भैंस को खा गया मगरमच्छ, ग्रामीणों में हड़कंप
भैंसों को गंगा में नहलाने के दौरान हुआ हादसा
कुंडा। गंगा में भैसों को नहलाने के दौरान एक भैंस को किसी जलीय जीव ने मार डाला। उसका पेट फटा हुआ था। ग्रामीण आशंका जताते रहे कि मगरमच्छ ने हमला किया था।
हथिगवां थाना क्षेत्र के दलापुर गांव निवासी अशोक यादव गंगा के धीमी घाट पर बुधवार की शाम को जानवरों को नहलाने ले गया था। उसके साथ कई अन्य लोग भी थे। इस दौरान एक भैंस को किसी जलीय जीव ने पकड़ लिया। वह उसे गहरे पानी में खींच ले गया। देर शाम ग्रामीणों को भैंस गंगा किनारे लगी मिली। उसका पेट फटा हुआ था। ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि मगरमच्छ ने उसे मार डाला। इस घटना के बाद ग्रामीण डरे हुए हैं। इस बारे में वन विभाग के लोगों का कहना है कि अभी कोई सूचना नहीं मिली है। अगर कोई सूचना मिलती है तो शीर्ष अधिकारियों को सूचित करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बंदर ने मचाया आतंक, पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा
कुंडा(ब्यूरो)। क्षेत्र के इटौरा पसियाना गांव में एक बंदर ने आतंक मचाया हुआ है। उसने कई लोगों को काटकर घायल कर दिया है। इससे गांव के लोग लगातार वन विभाग के लोगों से शिकायत कर रहे थे। इसके चलते वन विभाग ने गांव में उसे पकड़ने के लिए ंपिंजरा लगा दिया है। फिलहाल अभी बंदर पिंजरे में नहीं आया है।

जेएमजी स्कूल कालाकाकर में चल रहे समर कैंप का समापन
परियावां (ब्यूरो)। कालाकांकर स्थित जेएमजी पब्लिक स्कूल में चल रहे पांच दिवसीय समर कैंप का समापन हो गया। इसकी शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि आजमगढ़ की सीनियर जेल सुपरिटेंडेंट राधाकृष्ण मिश्र ने बच्चों की प्रतिभा व रंगारंग कार्यक्रम को देख कर सराहना की। साथ ही कहा कि यही बच्चे आगे चलकर देश को उन्नति के पथ पर ले जाएंगे। मुख्य अतिथि का स्वागत स्कूल के अध्यक्ष वीएन शुक्ल वा श्यामा शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। पांच दिवसीय समर कैंप में बच्चों ने योग आर्ट क्राफ्ट नृत्य, संगीत व विज्ञान प्रोजेक्ट आदि बनाना सीखा। प्रशिक्षकों ने बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने का काम किया तो सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को विद्यालय के मुख्य ट्रस्टी कंचन मिश्रा व आनंद गुरु ने पुष्प देकर सम्मानित किया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष शर्मा व उप प्रधानाचार्य अशिक अहमद ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर वीके तिवारी, रेखा शर्मा, उपेंद्र विक्रम, जीनत, कुलदीप श्रीवास्तव, विनीता मिश्रा, बृजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

विद्युत पोल से टकराया बाइक सवार, गंभीर
बाबागंज (ब्यूरो)। बाइक पोल से टकराने के कारण एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नेवादा खुर्द निवासी रिंकू विश्वकर्मा (22) पुत्र मुन्ना विश्वकर्मा गांव के मान सिह के साथ मंगलवार को लालगोपालगंज में निमंत्रण में शामिल होने गए थे। रात में लखपेड़ा पुलिस चौकी के पास सडक़ के बीच गड़े खंभे से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। इससे बाइक चला रहे रिंकू का सर फट गया। चीखपुकार सुन लखपेड़ा पुलिस चौकी सिपाही मनीष कुमार, विकास कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद उसे लखपेड़ा में निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रिंकू को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। लखपेड़ा पुलिस चौकी के पास पहले से गड़ा खंभा बाबागंज बिहार रोड के चौड़ीकरण होने के कारण सड़क के बीच आ गया है। इसी खंभे मे मनोज पटेल पुत्र राजाराम पटेल की 10 फरवरी को टकरा जाने से मौत हो गई थी।

प्रेमिका से मिलने आए युवक को पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा
बाबागंज (ब्यूरो)। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा गांव में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने मंगलवार की रात पहुंच गया। इस दौरान वह ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। ग्रामीणों ने उसे पकडक़र पहले जमकर पिटाई की। इसके बाद संग्रामगढ़ पुलिस को उसे सौंप दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

शाकाहार के लिए निकाली गई जागरूकता रैली
बाघराय (ब्यूरो)। मानव नशाखोरी व मांसाहारी होकर अपना जीवन नष्ट कर रहा है। उसे प्रतिदिन मांस खाने के लिए चाहिए। यही कारण है कि आज के मानव को कैंसर व दमा की बीमारी हो रही है। परिजन दवा कराने के लिए परेशान हैं, लेकिन धन नहीं है। जीव के कल्याण के लिए नशा व मांस का सेवन त्यागना होगा। सदाचार की राह पर चलकर अपना जीवन ठीक करने की जरूरत है। यह बातें छेउंगा गांव में आयोजित जयगुरुदेव के सत्संग समारोह में महाराष्ट्र के संत रामलखन वर्मा ने कहीं। उन्होंने लोगों से हाथ उठवाकर संकल्प करवाया कि सदाचारी बने व मांस खाना, शराब पीना छोड़ दें। ईश्वर का भजन करे ईश्वर की कृपा से ही जीवन सुधर सकता है। संयोजक भोलानाथ साहू ने जयगुरुदेव की आरती उतारी। इसके बाद बाबा जयगुरुदेव के भक्तों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशाखोरी व मांस खाने से बचने व शुद्ध शाकाहारी बनने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर सौरभ, महेश, गौरी शंकर, हरिशंकर, भोलानाथ, राज रामदुलारे, उदय, अनुज, मोती, राम सिंह यादव, अधयक्ष व्यापार मंडल बांकेलाल चौरसिया, राहुल चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, चालक घायल
बाघराय(ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के सिया गांव में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गया। इसमें चालक नीचे दब गया। यह देख आसपास के लोग दौड़े और दबे हुए ट्रैक्टर चालक मनीष यादव मुगलपुर को निकाल कर नजदीकी निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें