फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर एटीएम से निकाले दस हजार

Wed, 13 Jan 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली बाजार में एटीएम से पैसा निकालने गए क्षेत्रपंचायत सदस्य को झांसा देकर उचक्कों ने उनके खाते से दस हजार उड़ा दिए। मोबाइल पर दस हजार निकालने का मैसेज आने पर उन्हें जानकारी हुई। मामले की सूचना रानीगंज पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


पट्टी थाना क्षेत्र के नंदईपुर गांव निवासी अनिल यादव जामताली बाजार स्थित एक एटीएम से पैसा निकालने गए थे। उस दौरान एटीएम बूथ में एक अन्य युवक भी मौजूद था। इस दौरान अनिल ने अपना कार्ड डालकर पैसा निकालना चाहा, लेकिन पैसा नहीं निकला। इस बीच बगल खड़े युवक ने अपना पैसा निकालने की बात कह उन्हें हटा दिया। इसके बाद वह पैसा निकालकर वहां से चला गया। उसके हटते ही अनिल के मोबाइल पर दस हजार रुपये निकालने का मैसेज आ गया। मैसेज आते ही क्षेत्र पंचायत सदस्य के होश उड़ गए। इस बाबत उन्होंने रानीगंज में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें