मंडलीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता में बेल्हा के बच्चों ने आकर्षक प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। बुधवार को आयोजित समापन कार्यक्रम में संयुक्त शिक्षा निदेशक महेंद्र सिंह ने बेल्हा के जिला कमिश्नर प्रमोद कुमार त्रिपाठी को विजेता की ट्राफी सौंपी। तीन दिन से बच्चों और शिक्षकों की व्यस्तता देखते हुए जेडी ने गुरुवार को जिले के हाईस्कूल और इंटरकॉलेजों में अवकाश घोषित किया है।
शहर के जीआईसी में आयोजित तीन दिवसीय मंडलीय स्काउट गाइड रैली का रंगारंग समापन हो गया। बच्चों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे संयुक्त शिक्षा निदेशक महेंद्र सिंह मंडल में अव्वल आने वाली टीम बेल्हा के खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान किया। तीन दिन की प्रतियोगिता में इलाहाबाद को दूसरा और फतेहपुर को तीसरा स्थान मिला। जूनियर और सीनियर वर्ग में हुई प्रतियोगिता के समापन अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक महेंद्र सिंह ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल वह माध्यम है, जिससे बच्चों की पहचान कम समय में बन जाती है। उन्होंने स्काउट गाइड के बच्चों को सेवा और अनुशासन का पाठ पढ़ाया।
इस मौके पर डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने जेडी को स्मृति चिंह भेटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डा. केसी पांडेय, डा. विंध्याचल सिंह, प्रिंसिपल जीआईसी अरुण कुमार, मुख्यायुक्त डा. निशाकांत ओझा, जिला कमिश्नर प्रमोद कुमार तिवारी, जिला सचिव विक्रम प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, राजेश त्रिपाठी, प्रभात त्रिपाठी, राजाराम यादव, डा.धर्मराज सिंह, रामकुमार सिंह, सुशील सिंह आदि मौजूद रहे।