फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से पर्स चोरी कर भाग रहा चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sun, 11 Oct 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली से वाराणसी जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से शनिवार की रात महिला का पर्स लेकर भाग रहे एक शातिर चोर को आरपीएफ स्कॉर्ट ने प्रतापगढ़ स्टेशन पर धर दबोचा। चोर को जीआरपी के हवाले कर दिया गया। शनिवार रात काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी थी। इसी बीच कोच एस-8 में सफर कर रही रिंकू पत्नी मनोज कुमार निवासी खैराही गोविंदपुर थाना मैयूरपुर जिला सोनभद्र का पर्स लेकर एक चोर भागने लगा।
विज्ञापन


 रिंकू ने शोर मचाया तो आरपीएफ गार्द के साथ स्कॉर्ट कर रहे एचसीपी हेड कमांडर रामधीर सिंह ने हमराहियों के साथ उसका पीछा कर लिया। वेंडर भी चोर को पकड़ने के लिए उसके पीछे भागे। कुछ दूर जाने के बाद चोर को पकड़ लिया गया। उसे आरपीएफ थाने लाया गया। रविवार को आरपीएफ ने चोर को जीआरपी के हवाले किया। कमांडर रामधीर सिंह की तहरीर पर जीआरपी ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया। एसओ बीके सिंह ने बताया कि पकड़ा गया चोर पृथ्वीगंज थाना पट्टी का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में उसने कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें