फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारूपुर रोड पर दिनदहाड़े महिला को लूटा

Sun, 11 Oct 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई के साथ मायके जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर उसके भाई को बदमाशों ने तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिया। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से लोगों में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने लालगंज कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। रविवार दोपहर महेशगंज थाना के मादामई, दुबान का पुरवा निवासी जीतेंद्र सिंह अपनी बहन को मोहनगंज बाजार से लेकर बाइक से घर जा रहा था। धारूपुर मार्ग पर लालगंज कोतवाली के असरही गांव और पटेल नगर बाजार के समीप तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने जीतेंद्र को ओवरटेक कर तमंचे के बल पर रोक लिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने महिला से चेन, मंगलसूत्र व अंगूठी लूट ली। भाई के विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिया। लूट के बाद बदमाश लालगंज की ओर भाग निकले। दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। मौके पर जुटे लोगों ने घटना से डरे सहमें भाई-बहन को लालगंज कोतवाली ले गए। यहां पीड़ित जीतेंद्र सिंह ने छह अज्ञात बाइक  सवार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने को लेकर तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की मगर लुटेरों को कुछ पता नहीं चल सका। कोतवाल एसपी त्रिपाठी का कहना है कि छानबीन के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें