एक अधेड़ रविवार को घर के अंदर फांसी के फंदे से झूल गया। गला कसा तो बचाव के लिए चीखने लगा। चीख सुनकर पहुंचे बेटे ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण पहुंचे। उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लाया गया। यहां हालत नाजुक देख डाक्टरोंने इलाहाबाद रेफर कर दिया।
लालगंज कोतवाली के कोडरामादूपुर निवासी विपिन कुमार सिंह (38) लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करता था। दो माह पहले वह नौकरी छोड़कर घर चला आया। उसके बेटे आदर्श की मानें तो लखनऊ में हुए किसी विवाद से वह तनाव में रहता है। रविवार की सुबह परिजन बाहर बैठे थे और विपिन घर में अकेला था। वह छत के चुल्ले में रस्सी बांधकर फांसी पर झूल गया। गला कसने पर चिल्लाने लगा। चीख पर आदर्श पहुंचा और विपिन को अपने कंधे पर लेकर शोर मचाने लगा। परिजन पहुंचे और आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीण इक्_ा हुए तो विपिन को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक देख कर डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया।