फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौलापुर नंदपट्टी में रास्ते को लेकर चले बम, फायरिंग

Mon, 20 Jul 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की रात कौलापुर नंदपट्टी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर बम चल गए। फायरिंग की गई। जमकर ईंट-पत्थर भी चले। इसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमे से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायलों को वाहनों का इंतजाम कर इलाज के लिए भेजा।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के कौलापुर नंदपट्टी निवासी आफताब (25) पुत्र शरीफ का पड़ोसी बरकत से रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा था। सोमवार की शाम दोनों पक्षों के बीच मकान के बीच से रास्ता निकालने को लेकर कहासुनी होने लगी। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता चला गया। रात करीब सवा आठ बजे दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे। इसके बाद लाठी-डंडे से मारपीट होने लगी। इसी दौरान दोनों ओर से फायरिंग के साथ बमबाजी शुरू हो गई। इससे भगदड़ मच गई। बीचबचाव करने के लिए पहुंचे ग्रामीण पीछे हट गए। दोनों पक्ष एक दूसर े की जान लेने पर उतारू थे। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस बीच गांव के लोगों ने साहस का परिचय देते हुए बवाल को शांत करा दिया।

मारपीट में बरकत पक्ष से अलीमउद्दीन (55), सहनूरजहां (35) पुत्री आशिक अली, हजरत अली (70) और दूसरे पक्ष से आफताब समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल आफताब को सीएचसी लाया गया। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद मारपीट करने वालों की तलाश शुरू कर दी। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसओ रानीगंज बलिराम मिश्र ने बताया कि फायरिग, बमबाजी की बात गलत है। रास्ते के विवाद को लेकर केवल ईंट-पत्थर चले हैं। मुकदमा दर्ज कर सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें