फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह बस परिचालक को दौड़ाकर पीटा

Sun, 18 Dec 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
सरेराह बस के परिचालक को कोचिंग पढ़ने वाले छात्रों ने दौड़ाकर पीटा। बीच-बचाव का यात्री से लेकर चालक तक साहस नहीं कर सके। पांच मिनट तक परिचालक की पिटाई करने के बाद हमलावर भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


सवारियों को लेकर शनिवार सुबह एक प्राइवेट बस भैरोपुर अड्डे की ओर आ रही थी। जैसे ही बस सई नदी पुल पार कर आगे बढ़ी उसी समय कोचिंग पढ़कर निकले दर्जन भर छात्रों ने उसे रोक लिया। बस रुकते ही परिचालक अशोक सिंह को छात्रों ने नीचे घसीट लिया और मारने लगे। वह छात्रों से भिड़ा लेकिन उनकी संख्या अधिक होने के कारण वह पिटता रहा। छात्रों ने पांच मिनट तक दौड़ाकर पीटा। बस चालक और यात्री बीच- बचाव का साहस तक नहीं कर सके। इस बीच पुलिस के वाहन का हूटर सुनने के बाद हमलावर छात्र वहां से भागे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई लेकिन तब तक हमलावर छात्र जा चुके थे। परिचालक ने बताया कि पट्टी से बस में  कुछ छात्र सवार हुए। मांगने पर किराया नहीं दिए। जिसके चलते उन्हें बस से नीचे उतार दिया गया था। बस से उतारने के बाद वे अंजाम भुगतने की धमकी दिए थे। उन्हीं छात्रों के साथियों ने उस पर हमला किया। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी। परिचालक ने कोई तहरीर नही दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें