फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर को अगवा कर बाइक और कैश लूटा

Wed, 04 Jan 2017 12:36 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज थाने के जामताली में रहने वाले डॉक्टर को कार सवार बदमाशों ने मंगलवार रात  अगवा कर लूट लिया। वारदात के बाद उन्हें लालगंज इलाके में अजगरा के पास फेंककर भाग  निकले।
विज्ञापन



जामताली निवासी डॉक्टर जगदीश भभनमई में  क्लीनिक चलाते हैं। मंगलवार रात किसी काम से वह बाइक से शहर जा रहे थे। पृथ्वीगंज के पास उन्हें कार सवार बदमाशों ने राेक लिया। एक बदमाश ने उनकी बाइक छीन ली और जबरन कार में बिठा लिया और लालगंज इलाके की ओर लेकर चले गए। गाड़ी में ही उन्हें जमकर पीटा और 12 हजार नकद रुपये और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद भी डॉक्टर जगदीश की इतनी पिटाई की कि वह   बेहोश हो गए ।जिसके बाद बदमाश उन्हें बेहोशी की हालत में अजगरा के पास फेंककर भाग गए। वहीं दूसरी घटना में हथिगवां इब्राहिमपुर  निवासी मनमोहन कुमार पटेल  पुत्र तीरथ राज से तमंचे के बल पर बदमाशों ने 10 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें