फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला होमगार्ड अगवा

Tue, 10 Oct 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़। महिला थाने में ड्यूटी के दौरान पान खाने निकली महिला होमगार्ड को पुलिस लाइन गेट के सामने से कार सवार लोगों ने अगवा कर लिया। उसकी रास्ते भर पिटाई करते रहे और मऊआइमा रेलवे स्टेशन के पास बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। खबर मिलने पर पहुंचा बेटा उसे अपने साथ घर ले आया। घायल महिला होमगार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कंपनी कमांडर, बीओ व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के पश्चिमी सहोदरपुर निवासी शोभा देवी (50) नगर कंपनी होमगार्ड में तैनात है। मौजूदा समय में उसकी ड्यूटी महिला थाने पर लगी थी। रविवार को करीब साढ़े तीन बजे वह पान खाने के लिए पुलिस लाइन गेट पर पहुंची। जहां एक परिचित होमगार्ड के जवान ने उसे बुलाया। वह करीब गई तो कार सवार लोगों ने उसे भीतर खींच लिया। जिसमें एक कंपनी कमांडर तो दूसरा बीओ था। कार चला रहा युवक मुंह बांध रखा था। इस बीच उसके मुंह पर रुमाल रख दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो साथी होमगार्ड उसकी तलाश करने लगे लेकिन उसका पता नहीं लगा। इससे परेशान बेटा अमन कोतवाली पहुंचा और मां के बारे में जानकारी दी। आधी रात को शोभा के मऊआइमा रेलवे स्टेशन के पास मिलने की जानकारी अमन को मिली। वह भागकर पहुंचा। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था। उसके कपड़े फटे हुए थे। शरीर पर चोट के निशान थे। होश में आने पर उसे बेटा घर ले आया। सोमवार की सुबह हालत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में होमगार्ड के जवान एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे होमगार्ड कमांडेंट दिलीप कुमार यादव ने महिला होमगार्ड का बयान दर्ज किया। इस प्रकरण को लेकर होमगार्डों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। शहर कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की छानबीन की जा रही है। उनके बीच पूर्व में भी विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें