फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का मिला शव, हत्या की आशंका

Fri, 19 Jan 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़/किशुनगंज। नगर कोतवाली के कादीपुर घाट के पास शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का खून से लथपथ शव देखा। कुछ ही देर बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची गई। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीण हत्या की आशंका जताते रहे।
विज्ञापन


कादीपुर पुल के पास शुक्रवार को 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा था। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। शव खून से सना हुआ था। खबर फैलने पर वहां ग्रामीणों का मजमा लग गया। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक की हत्या कर शव को किसी ने सई नदी के किनारे फेंक दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें