नगर कोतवाली के जोगापुर के पास बाइक सवार तीन लोगाें ने अनुबंधित बस चालक व परिचालक की पिटाई कर दी। मारपीट होते देख दमकलकर्मी दौडे़ तो उनकी जान बची।अनुबंधित बस चालक प्रकाश व परिचालक दिनेश सिंह इलाहाबाद से सवारी लेकर प्रतापगढ़ की ओर आ रहे थे। बस में सवार दो युवक इलाहाबाद से ही बैठे थे। रास्ते में किसी बात को लेकर युवकों से उनका विवाद हो गया। परिचालक ने भुपियामऊ पुलिस चौकी के पास बस रुकवा कर दोनों युवकों को उतार दिया। गुस्से में आये युवकों ने इसकी जानकारी अपने साथियों को दी। उनका एक साथी बाइक लेकर पहुंचा और वे बस का पीछा कर लिए।
जोगापुर के पास बस रोककर तीनों युवक परिचालक व चालक को मारने लगे। इस दौरान आग बुझा कर लौट रहे दमकल कर्मी पहुंचे। मामला समझने के बाद हमलावरों को उन लोगों ने दौड़ा लिया। तब तक पब्लिक भी हमलावरों का पीछा कर लिया। हमलावर बाइक छोड़कर भाग निकले। खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पूछताछ के बाद बाइक को कोतवाली उठा ले गई। एसपी माधव प्रसाद के आदेश पर शहर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव बाइक स्वामी की खोजबीन करने के बाद उनकी तलाश में दबिश देते रहे।