फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने सेल्समैन से लूट लिए पचास हजार

Fri, 11 Nov 2016 12:25 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के आईटीआई के पास नकाबपोश पल्सर सवार तीन बदमाशों ने गुरुवार रात मालवाहक वाहन को ओवरटेक करने के बाद सेल्समैन से पचास हजार रुपये लूट लए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे सरोज चौराहे से पितई का पुरवा की ओर भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन



कचहरी के पास स्थित सतलोक आश्रम के सेल्समैन दयाशंकर पांडेय पंतजलि के प्रोडक्ट बेचते हैं। गुरुवार को वह मालवाहक वाहन लेकर चालक संदीप यादव निवासी पटखौली के साथ जेठवारा की तरफ गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे वह कटरागुलाब सिंह, मानधाता इलाके बाजारों से वसूली कर शहर लौट रहे थे। दयाशंकर के मुताबिक वसूली के लगभग डेढ़ लाख रुपये उन्होंने मालवाहक में अलग-अलग जगहों पर रखे थे। विकास भवन के पास पल्सर सवार तीन बदमाशों ने उनके वाहन का पीछा कर लिया। आईटीआई के पास पहुंचते ही ओवरटेक करके बदमाशों ने मालवाहक को रोक लिया। चालक को तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके बगल में रखे लगभग 50 हजार रुपये लूट लिए और फायर करते हुए भाग निकले।


चालक संदीप के मुताबिक बदमाश सरोज चौराहे से पितई का पुरवा की तरफ भाग निकले। इसके बाद उनका पता नहीं चल सका। सरोज चौराहा पहुंचने के बाद दयाशंकर ने घटना की जानकारी एजेंसी होल्डर प्रशांत तिवारी को दी। प्रशांत की खबर पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक पीड़ित ने थाने में तहरीर नहीं दी थी। प्रशांत के मुताबिक बदमाश 50 हजार रुपये लूटकर भागने में सफल रहे। बाकी एक लाख कैश सुरक्षित बच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें