फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में पंचायत के दौरान तड़तड़ाईं गोलियां

Sat, 30 Jul 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
अपराध्‍ा
विज्ञापन
मानधाता क्षेत्र में शुक्रवार की शाम करीब चार बजे भूमि विवाद को लेकर हो रही पंचायत के दौरान एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। इससे पंचायत में जुटे पंच अपनी जान बचाकर भाग निकले। इस बात की सूचना पुलिस को मिली तो वह पीड़ित को ही थाने लेकर चली गई। फायरिंग करने वाले लोगों को भी पुलिस ने थाने पर बुलाया, मगर वे नहीं पहुंचे। मानधाता थाना क्षेत्र के तौकलपुर गांव निवासी हासिम पुत्र अनीस का गांव के अनवर उर्फ मुन्ने पुत्र रियाज से भूमि का विवाद चल रहा है।  हासिम का आरोप है कि उसकी कुछ भूमि अनवर के दरवाजे के पास है। उस भूमि को अनवर कब्जा कर मकान का निर्माण करवाना चाह रहा है। इसका वह कई बार विरोध कर चुका है। मामले को लेकर मारपीट भी हो चुकी है।
विज्ञापन



हासिम ने शुक्रवार की शाम करीब चार बजे पंचायत बुलाई थी। काफी संख्या में लोग जुटे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इस बीच अनवर की ओर से लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी गई। इससे वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाकर भाग निकले। किसी ने इसकी जानकारी देल्हूपुर चौकी इंचार्ज रामआधार यादव को दी। वे मौके पर पहुंचे और हासिम को थाने लेकर चले गए। चौकी इंचार्ज का कहना है कि पंचायत के दौरान दोनों पक्ष में हाथापाई हुई है। एक पक्ष ने अपने घर से लाइसेंसी बंदूक लाकर फायरिंग की। दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया गया है। वहीं एसओ, मानधाता राजकिशोर का कहना है कि मारपीट और फायरिंग जैसी घटना की जानकारी मिली है। देल्हूपुर चौकी इंचार्ज को भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें