फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते रहे घरवाले, हो गई लाखों की चोरी

Mon, 29 Jan 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देल्हूपुर। पुलिस से बेखौफ चोरों ने ताला तोडक़र लाखों रुपये नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। मानधाता थाना क्षेत्र के तौकलपुर निवासी जयप्रकाश पुत्र गेंदालाल के घर का ताला तोडक़र चोर शनिवार की रात अंदर घुस गए। इसके बाद सूटकेस और आलमारी में रखे 1 लाख 45 हजार नगद और लगभग एक लाख रुपये के जेवरात चुरा ले गए। इसके बाद चोर अधिवक्ता विनोद पाठक पुत्र रामदुलार पाठक के घर पहुंचे।
विज्ञापन


पक्के मकान में सेंध लगाने के दौरान लोग जाग गए। लोगों ने शोर मचाया तो चोर भाग निकले। रात में ही जयप्रकाश के घर के लोगों को चोरी की जानकारी हो गई। सूचना मिलने पर डायल 100 भी पहुंची और छानबीन के बाद लौट गई। घटना की तहरीर पीड़ित ने पुलिस को दी है। बतादें कि दो दिन पूर्व भी चोरों ने मल्हूपुर से लगभग 5 लाख रुपये के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें