प्रतापगढ़। चोरों ने मंगलवार रात मंदिर से चांदी की बांसुरी, सोने का लॉकेट और अन्य सामान उड़ा दिया। चोरी की खबर लोगों को बुधवार सुबह हुई। लोगों ने घटना का खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला में चोर बेखौफ हो गए हैं। मंगलवार रात स्टेशन रोड स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के बंद दरवाजे का ताला तोड़कर कृष्ण भगवान की प्रतिमा से सोने का लॉकेट, चांदी की बांसुरी, मोबाइल व दान पेटिका आदि चुरा ले गए। बुधवार सुबह लोगों को चोरी की जानकारी हो सकी। सूचना मिलने पर चिलबिला पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच स्थानीय व्यापारियों व श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि रेलवे कालोनी में दानपेटी टूटा मिला। जिसमें कई माह का पैसा था। बता दें कि इसके पहले भी चिलबिला क्षेत्र में चोरी, छिनैती व टप्पेबाजी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन चोरों पर अंकुश नहीं लग पाया। लोगोें ने पुलिस को चेतावनी दी है कि यदि घटना का खुलासा और मंदिर के आभूषण बरामद नहीं होते तो वे लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। शहर कोतवाल ने बताया कि मंदिर में चोरी की घटना नशेड़ियों की करतूत है। उनकी तलाश की जा रही है।