फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिकासी को लेकर दो मोहल्लों में छिड़ी रार

Wed, 20 Apr 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
शहर के धर्मशाला वार्ड के सुखदेव रोड मोहल्ले में जलनिकासी की समस्या को लेकर रार छिड़ गई है। कई दिनों से लोगों के घरों के बाहर नालियों का गंदा पानी पहुंच रहा है। इससे परेशान नागरिकों ने मामले की शिकायत तहसील में की। समस्या के निस्तारण के लिए ईओ नगर पालिका अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन



धर्मशाला वार्ड के सुखदेव सिप्तैन रोड मोहल्ले का गंदा पानी रेलवे लाइन पार कर अचलपुर की ओर काफी दिनों से जाता था। इससे लोगों की भूमिधरी जमीन भी तालाब बनी हुई है। इस समस्या के चलते काफी लोग अपने घर पहुुंचने के लिए चक्कर काटकर जाते हैं। दो दिन पहले अचलपुर के लोगों ने सिप्तैन रोड की ओर से आने वाले गंदे पानी को आने से रोकने के लिए पुलिया के पूर्वी दिशा में मलबा डालकर बंद कर दिया। इससे लोगों के घरों का गंदा पानी जमा होने लगा। बुधवार को लोगों के घरों में गंदा पानी घुसने लगा। समस्या को लेकर बड़ी संख्या में लोग सदर तहसील दिवस पहुंचे और अपर जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराया।

एडीएम पुनीत शुक्ल ने तत्काल ईओ को मौके पर पहुंचकर मामले के निस्तारण की बात कही। अधिशाषी अधिकारी अवधेश यादव जेई व सफाई निरीक्षक को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। जलनिकासी रुकने से सामने आई समस्या को देखने के बाद मोहल्ले के लोगों से कई मुद्दों पर बात की लेकिन सहमति नहीं बन सकी। जबकि पूर्वी दिशा की ओर गंदा पानी न बहने देने के लिए अचलपुर के लोग जिद पर अड़े हुए थे। रेलवे लाइन के किनारे पालिका की जमीन भी बची है। जिससे कच्ची नाली व दूसरी नाली को चौड़ी कर समस्या के समाधान का प्रयास किया गया लेकिन सिप्तैन रोड मोहल्ले के लोग इस पर राजी नहीं थे। जिसके चलते नगर पालिका की टीम बिना समस्या का हल किए वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें