फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश्ााों ने तड़तड़ाई गोलियां

Thu, 21 Apr 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सैफाबाद बाजार में बदमाशों की अंधाधुंध फायरिंग से भगदड़ मच गई। बाजार में मौजूद चीता मोबाइल के पुलिसकर्मी बदमाशों को पकड़ने के बजाय खुद ही दुबक गए। इस घटना से बाजार के लोग दहशत में हैं। मौके पर पहुंचे एसओ घटना की छानबीन कर बदमाशों की खोजबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन


सैफाबाद बाजार में गुरुवार की रात करीब पौने आठ बजे दो बाइक से आए चार बदमाशों ने पहले राजेश नर्सिग होम पर गोलियां बरसाईं। अचानक फायरिंग सुन लोग बाहर निकले लेकिन अंधाधुंध हो रही फायरिंग के चलते लोग भयभीत होकर अपनी दुकानों में घुस गए। इसके बाद बदमाशों ने डां. अंसारी के अस्पताल पर भी 3 राउंड फायरिंग की। गोलियों की तड़तड़ाहट के चलते बाजार में भगदड़ मच गई। इस घटना से बाजार के लोग दहशत में आ गए। बाजार में मौजूद चीता मोबाइल के सिपाही भी दुबक गए। बदमाशों के भागने के बाद वे सामने आए। हालांकि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है।

सूचना मिलने पर एसओ दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गए। बाजार के लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले कारोबारी इमरान के प्रतिष्ठान पर भी फायरिंग की घटना हुई थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। लोगों ने संदेह जताया कि रंगदारी वसूलने के लिए बदमाश फायरिंग कर लोगों को दहशत में डाल रहे हैं ताकि उन लोगों को बाजार के लोग रंगदारी देने लगे। डा. अंसारी के मोबाइल पर तीन दिन पहले धमकी भरा फोन आया था। इस घटना से बाजार के व्यापारियों में पुलिस के रवैये पर आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें