फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी के हत्थे चढ़े दो चोर

Sat, 04 Jun 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़ जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को अमेठी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो चोरों को धर दबोचा। इनके घर की महिलाएं भी चोरी में लिप्त पाई गई। काफी समय बाद ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देेने वाले चोराें के गैंग के दो शातिरों को पकड़ने में पुलिस के हाथ सफलता लगी है। दरअसल, पिछले कई महीनों से ट्रेनों और स्टेशनों पर मोबाइल, अटैची, बैग और पर्स चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।  रात में मुखबिर की सूचना पर जीआरपी उपनिरीक्षक विवेक मौर्य और अमेठी की आरपीएफ टीम ने चेकिंग के दौरान अमेठी रेलवे स्टेशन से दो शातिर चोर मो.सरवर पुत्र बरकत जफर नगर बैराना मिलसरिया जिला रायबरेली और नूर मोहम्मद उर्फ मुन्ना पुत्र ताज मोहम्मद निवासी खटहक का पुरवा रायबरेली को धरदबोचा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ये दोनाें किसी ट्रेन में वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। तलाशी के दौरान इनके पास से चोरी के काम आने वाला कटर, सूजा और पेचकस बरामद हुआ। उपनिरीक्षक विवेक मौर्या ने बताया कि जंजीर से बंधी अटैची को कटर से काट ले जाते हैं। सूजा घुमाकर अटैची का लॉक खोल लेते हैं। इनका कार्य क्षेत्र भदोही से रायबरेली है। पंजाब मेल और रायबरेली से आने वाली साकेत लिंक एक्सप्रेस ट्रेन इनके निशाने पर रहती है। इनका पूरा गैंग है। गैंग लीडर की तलाश की जा रही है। पता चला है कि घर की महिलाएं भी चोरी के धंधे में शामिल हैं। एसओ वीके सिंह ने बताया कि पकड़े गये दोनो चोर शातिर है। इन लोगों ने चोरी की कई घटनाओं को कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें