फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहों का प्रदर्शन

Sat, 25 Jun 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
अपराध्‍ा
विज्ञापन
शुक्रवार की दोपहर प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन के अंदर लोगों ने बेखौफ असलहों का प्रदर्शन किया। करीब पचास की संख्या मेें एकत्र होकर प्लेटफार्म पर पहुंचे असलहाधारियों को देखकर हर कोई डर गया था। सभी के हाथ में असलहे थे। कुछ ने छोटे असलहों को छिपा रखा था। ये सभी लोग प्लेटफार्मों पर टहलने के बाद एक नंबर प्लेटफार्म पर आकर खड़े हो गए। उसके बाद बाहर खड़ी गाड़ियों में आकर बैठकर चले गए। इसमें से कई गाड़ियां लखनऊ के नंबर की थीं।
विज्ञापन


एक दो पर सत्ताधारी दल का लोगो और बैनर भी लगा था। सभी पर काले रंग का शीशा चढ़ा था। जिससे अंदर कौन बैठा है बाहर से किसी को पता नहीं चल रहा था। असलहों को देखने के बाद प्लेटफार्म पर बैठे यात्री एक ओर दुबक गये। चर्चा थी कि वे किसी को खोज रहे हैं। वे लोग कौन थे इसकी जानकारी नहीं हो पाई। खास बात यह है कि ये सभी लोग असलहों के साथ आरपीएफ और जीआरपी थाने के सामने से रेलवे लाइन पार की मगर पुलिस वालों ने यह जानने की कोशिश नहीं की कि ये लोग कौन हैं। इस बारे में एसओ वीके सिंह ने बताया कि वे अमेठी में हैं। उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें