फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में पीटा, चार घायल

Mon, 26 Jun 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 जेठवारा इलाके के फूलपुर गांव में जमीन के विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं की लाठी-डंडे से पिटाई करने के बाद सामन और बाइक क्षतिग्रस्त कर डाली।
विज्ञापन


फूलपुर गांव में अलीम और सलीम का परिवार रहता है। घटना सोमवार सुबह करीब आठ बजे की है, जब अलीम के घर के लोग ईदगाह में नमाज पढ़ने गए थे। उसी समय लाठी-डंडे से लैश दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं की पिटाई शुरू कर दी। महिलाएं शोर मचाती रहीं, लेकिन कोई बचाने के लिए नहीं आया। दबंगों की पिटाई से आसमा (45) पत्नी अलीम, पुत्री हिना (20), शफीक (18), छोटू (08) आदि घायल हो गए। दबंगों ने गृहस्थी को तहस-नहस करने के साथ ही बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। पीड़ित पक्ष ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं आरोपी घर में ताला बंदकर फरार हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें