फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र पर एसडीओ से हाथापाई, अभद्रता

Sun, 08 Oct 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी। नगर मुख्यालय पर स्थित पावर हाउस पर बिल संशोधन कर रहे एसडीओ विद्युत से एक उपभोक्ता उलझ गया। हाथापाई के साथ उसने उनके साथ अभद्रता की। एसडीओ ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा, धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन


नगर के पावर हाउस स्थित एसडीओ कार्यालय पर इन दिनों उपभोक्ताओं के बिजली बिलों का संशोधन चल रहा है। शनिवार को कार्यालय पर तमाम उपभोक्ता जमा थे। इस बीच वहां पहुंचे संतोष कुमार रावत पुत्र जमुना प्रसाद निवासी उड़ैयाडीह अचानक एसडीओ के करीब लाइन तोड़ कर पहुंचा और उनसे अपना बिल पहले संशोधन की बात करने लगा। उन्होने वहां लगी कतार का हवाला दिया तो वह उनसे उलझ कर हाथापाई पर उतर आया और उन्हें देख लेने की धमकी देने लगा। उसकी हरकत से माहौल बिगड़ गया। शोरशराबा सुनकर विद्युतकर्मी एसडीओ के करीब आए तो आरोपी धमकी देता हुआ निकला गया। एसडीओ ने एसडीएम पट्टी को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने कंधई पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर लौट गई। एसडीओ विद्युत संदीप कुमार ने कंधई थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें