फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी को पीट- पीटकर मार डाला

Sat, 13 Aug 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी क्षेत्र के देईडीह धौरहरा में स्थित संकटमोचन मंदिर पठानबीर के पुजारी की शुक्रवार सुबह एक मानसिक बीमार ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। शोर पर पहुंचे गांव के लोगों ने आरोपी मानसिक बीमार को पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसकी जान बचाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन



पट्टी कोतवाली के थानेपुर गोपापुर निवासी रामदास (65) पठानबीर संकट मोचन मंदिर के पुजारी थे। वह करीब 45 वर्ष से मंदिर पर पूजापाठ कर रहे थे। शुक्र वार को उन्होंने पूजापाठ करने के बाद खाना बनाया और मंदिर परिसर में लगे हैंडपंप के पास बर्तन धो रहे थे। इस बीच एक मानसिक बीमार युवक हाथ में लाठी लेकर वहां पहुंच गया। जब तक रामदास कुछ समझ पाते कि उसने उन पर हमला बोल दिया। शोर पर गांव के लोग दौड़ पड़े तो मनोरोगी ने उन पर भी हमला बोल दिया।

इससे गुस्साए लोगों ने उसे दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी। ग्राम प्रधान रमाकांत मिश्र ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया और मनोरोगी को उनके चंगुल से छुड़ाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस पुजारी और मनोरोगी को लेकर सीएचसी पट्टी पहुंची। यहां चिकित्सकों ने पुजारी को मृत घोषित कर दिया। आरोपी का इलाज किया जा रहा है। पूछे जाने पर मनोरोगी ने अपना नाम शत्रुघ्न पांडेय पुत्र भीम नारायण निवासी बदशाहपुर जौनपुर बताया।
विज्ञापन

एसओ, पट्टी संजय कुमार सिंह का कहना है कि प्रधान ने पुजारी की हत्या की सूचना दी। पुलिस को मौके पर भेजा गया था। हत्या करने वाले युवक को पकड़ लिया गया है। मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें