फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की लगाई आग में तड़प-तड़प कर मर गया

Tue, 02 May 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका की लगाई आग में युवक ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। वह आधी रात को आग का गोला बनकर दौड़ता रहा, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। उसकी चीख सुनने के बाद भी किसी का दिल नहीं पसीजा। काफी देर बाद जब ग्रामीण पहुंचे तो पुलिस को सूचना दी गई।  उसे रायबरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। भाई की तहरीर पर प्रेमिका व उसके माता-पिता के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है। इस घटना को लेकर दोनों गांवों में तनातनी का माहौल है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन घर पर ताला लटकता मिला। उनकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन



रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र के पूरे लोधन निवासी विनोद कोरी (25) पुत्र रामभरोसे कोरी का उदयपुर इलाके के एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। विनोद पहले से शादीशुदा था और उसके चार बच्चे भी हैं। विनोद के भाई का आरोप है कि शनिवार की रात युवती के बुलाने पर वह परानीपुर उसके घर गया था। जहां किसी बात को लेकर पहले से नाराज चल रही  प्रेमिका  से तकरार होने लगी। देखते ही देखते उनके बीच विवाद बढ़ता चला गया। युवती  ने अपनी मां और पिता के साथ मिलकर विनोद को आग के हवाले कर दिया। इस बात का शोर मचाया कि नशे में धुत होने के चलते विनोद ने खुद ही अपने को आग के हवाले कर लिया। आग का गोला बना विनोद जान बचाने के लिए शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागा। जब तक लोग उसकी आग पर काबू पाते। वह गंभीर रूप से झुलस चुका था।


सूचना मिलने पर नजदीकी पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से विनोद को सांगीपुर सीएचसी ले गई। जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इस बीच विनोद के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वे उसे लेकर रायबरेली जिला अस्पताल चले गए। जहां उसका इलाज होता रहा। प्रेमिका की लगाई आग में विनोद तड़पता रहा। चाहकर भी वह बोलने में असहाय रहा। आग की तपिश उसके शरीर को बुरी तरह जला चुकी थी। 95 फीसदी जल चुका विनोद जीवन और मौत के बीच संघर्ष करता रहा।
विज्ञापन

अंतत: वह जीवन से हार गया। अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को उसकी सांसें थम गईं। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे। मृतक के भाई अशोक कुमार ने घटना के पीछे प्रेमिका व उसके परिजनाें को जिम्मेदार ठहराया। उसने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पहले प्रेमिका ने उसे मिलने के बहाने घर बुलाया और मां बाप की मदद से विनोद को जिंदा जला दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने प्रेमिका व उसके माता पिता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रेमिका के घर दबिश दी लेकिन वे घर पर नहीं मिले। घर पर ताला लटकता मिला। इस बारे में पुलिस का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जंाच पूरी होने के बाद कुछ कहा जा सकता है कि इसके पीछे कौन जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें