फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपराधिक वारदातों से सहमा रहा मई माह

Tue, 31 May 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
 जिले में हत्या और बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पूरा मई माह हत्या, बलात्कार के नाम रहा। जिले में हर तीसरे दिन हत्या, दुष्कर्म और बवाल की घटनाएं हुईं। आला अधिकारियों के सक्रियता दिखाने के बाद भी सनसनीखेज वारदातों का खुलासा नहीं हो सका है। मई माह के प्रारंभ से ही जनपद में लहू बहना शुरू हुआ जो अंतिम सप्ताह में भी बहता रहा। 1 मई को नगर कोतवाली के सिटी कस्बे में स्थित एक बाग में अज्ञात लड़की की हत्या कर उसकी पहचान छिपाने के लिए शव जला दिया गया था। जिसकी हत्या की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं सकी। इसी दिन पट्टी कोतवाली के आमापुर निवासी बच्चेलाल का शव कुएं में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, लेकिन पुलिस ने मामले को रफादफा कर दिया। लालगंज के उदियापुर में जमीन के विवाद में कोतवाली से चंद कदम दूर चाचा-भतीजे को गोली मारी गई। 4 मई को लालगंज कोतवाली के डगरारा मटियारी निवासी राजाराम यादव के बेटे विपिन यादव को गोली मार दी गई। 5 मई को फतनपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दो किशोरों ने जबरन मुंह काला किया। जेठवारा के कटरागुलाब सिंह इलाके में एक गूंगे ने बच्ची के साथ मुंह काला किया। 6 मई को मीराभवन में इंदू सिंह से बदमाशों ने छिनैती की घटना को अंजाम दिया। 8 मई को मानिकपुर में मनिहारी टोला निवासी अमीर से बदमाशों ने तमंचा सटाकर 65 हजार रुपये लूट लिए। 9 मई को लालगंज कोतवाली के अझारा निवासी विनय कुमार पांडेय की आम के विवाद में पड़ोसियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


10 मई को अंतू थाना क्षेत्र के शुकुलपुर में ईंट भट्ठा मुंशी विजय यादव को गोली मारी गई। बाद में उसकी मौत हो गई। 13 मई को कंधई के वीरमऊ में अमित पाल की दोस्त ने ही गोली मारकर हत्या कर दी। मानधाता थाना क्षेत्र के शोभीपुर में मुस्तकीम की पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से अफसर घायल हो गया। 14 मई को कुंडा कोतवाली क्षेत्र में ननद- भौजाई को अगवाकर गैंगेरप की घटना सामने आई। 15 मई को मानिकपुर के शहाबाद जंगल में एक युवती की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया। 19 मई को नगर कोतवाली के पूरे चकई निवासी अमित पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लालगंज में भी राहगीर को लूट रहे बदमाशों से बचाने दौड़े चंद्रेश सरोज को गोली मार दी गई। 22 मई को अंतू थाना क्षेत्र में ठेकेदार सीएल सक्सेना को तमंचा सटाकर 30 हजार रुपये लूट लिए गए। 23 मई को मानिकपुर के सुलतानपुर मोहल्ला निवासी ईमान को बदमाशों ने अपना शिकार बनाया। टक्कर मारकर गिराने के बाद उसकी जेब से 10 हजार रुपये लूट कर भागने लगे। विरोध करने पर उसके ऊपर बाइक चढ़ाकर उसे मार डाला। इसके अलावा दुष्कर्म और बवाल की घटनाआें से जिला झुलसता रहा। इनमें से कई घटनाएं आज भी लोगाें के लिए अबूझ पहेली बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें