फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने मां-बेटे सहित तीन को पीटा

Thu, 29 Sep 2016 12:20 AM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के दौरान बीच-बचाव करना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। इससे चिढ़े हमलावर दुकानदार के घर लाठी-डंडे से लैस होकर पहुंचे और जमकर पिटाई कर दी। जानकारी पर तमाम ग्रामीण आए तो हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन



महेशगंज थाना क्षेत्र के झींगुर तिराहा निवासी सज्जन उर्फ देवीशंकर मिश्र ने घर के पास ही दुकान खोल रखी है। रविवार कुछ लोग गांव के एक युवक को पीट रहे थे। उन्होंने बीचबचाव करके मामला शांत करा दिया था। इससे चिढ़े हमलावर मंगलवार शाम लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी से लैस होकर आए और उनके परिजनों को पीटना शुरू कर दिया। इससे देवीशंकर की पत्नी उर्मिला, भतीजे सर्वेंद्र मिश्र व पुत्र कमलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

देवीशंकर इस दौरान कुछ दूर स्थित अपनी चक्की पर गए थे। लौटने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने शोर मचाया। लोगों के दौड़ने पर हमलावरों ने तमंचे से फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया। इसके बाद वह वहां से भाग निकले। ग्रामीणों ने 100 नंबर पर फोन किया तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। देवीशंकर ने नामजद तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें