फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का गर्भपात, प्रधान पर पिटाई का आरोप

Sun, 16 Apr 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में सरकारी कोटे पर राशन खरीदने गई एक गर्भवती महिला का गर्भपात होने से हालत बिगड़ गई। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने उसकी पिटाई कर दी। इससे उसके पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। रक्तस्राव से महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे, मगर पुलिस ने मदद करने से अपने हाथ पीछे खींच लिए। जिला महिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन



आसपुर देवसरा थाना के महड़ौरा गांव निवासी संता देवी (28) पत्नी रमेश का आरोप है कि वह पांच दिन पहले गांव में स्थित सरकारी राशन की दुकान पर खरीदारी करने गई थी। दुकान पर ग्राम प्रधान भी बैठे थे। उनकी मौजूदगी में कोटेदार राशन कम तौल रहा था और पैसा भी अधिक ले रहा था। इसी बीच उसके बगल के रहने वाले सभाजीत ने विरोध किया तो ग्राम प्रधान ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। संता का आरोप है कि वह बीचबचाव करने पहुंची तो ग्राम प्रधान ने उसके पेट में लात से मार दिया। इससे उसके पेट में चार माह से पल रहे बच्चे की मौत हो गई। इससे महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर स्थानीय थाने पर गए, मगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं एएसपी, पूर्वी स्वामीनाथ का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी। पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें