फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पति की मौत

Sun, 16 Apr 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के पाराहमीदपुर निवासी राजेन्द्र प्रसाद विश्वकर्मा (45) पत्नी राजकुमारी (40) को बाइक से लेकर शनिवार को दवा दिलाने जेठवारा जा रहा था। जेठवारा के पास हाइवे पर एक ट्रक खड़ा था। बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच बढ़नी निवासी रोहित कु मार (18) पुत्र राजकुमार दूसरे बाइक से उधर से गुजर रहा था। दंपति को खून से लथपथ देखकर उसे चक्कर आ गया और वह बाइक लेकर पलट गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने राजेन्द्र विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी और दूसरे बाइक सवार की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। उधर, पृथ्वीगंज संवाददाता के अनुसार नगर कोतवाली के औवार गांव निवासी माताफेर यादव (45) अपने भतीजे चन्द्रशेखर यादव (22) के साथ बाइक से बाजार जा रहा था। पृथ्वीगंज हवाई अड्डे के पास सामने से आ रही बाइक से टक्क र हो गई। इससे दोनों जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें