फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशनाई में युवक की गला घोंटकर हत्या

Wed, 07 Dec 2016 12:37 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
आशनाई में एक युवक की तार से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घर से कुछ दूर उसके बाबा के घर के एक कमरे में शव को पुआल से ढक दिया गया। रात में घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी हर संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। ग्रामीणों की सूचना पर सुबह परिवार के सदस्यों को शव मिला। इस मामले में पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के झलिहन का पुरवा लरू गांव निवासी रमेश सरोज उर्फ चुल्ली (23) पुत्र हरीलाल सरोज बाजार लरू विकरामपुर में बाइक की रिपेयरिंग की दुकान खोल रखी थी। सोमवार को वह दुकान पर गया, लेकिन शाम को लौटा नहीं। परिजनों ने उसकी खोज की, लेकिन असफल रहे। मंगलवार को परिजनों को ग्रामीणों ने बताया कि उनके सड़क के किनारे बने एक घर में बेटे चुल्ली का शव पड़ा है। सभी मौके पर पहुंचे तो देखा उसके गले में तार लपेटा हुआ था और उसके शव को पुआल के नीचे ढक दिया गया था। इस पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर चौकी प्रभारी मनगढ़, एसएसआई कुंडा, सीओ आदि मौके पर पहुंचे।

पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगोेें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों की मानें तो चुल्ली का गांव की ही एक लड़की से काफी दिनों से प्रेम चल रहा था। इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को हो गई थी। यही कारण था कि फोन पर उसे मारने की धमकी भी मिल रही थी। पुलिस यदि उसकी काल डिटेल निकालती है तो हत्या की वजह सामने आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें