पड़ोस के दो युवकों ने एक युवती को घर में बंधक बनाकर दुराचार किया। उनके चंगुल से छूटने के बाद युवती ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर ली है।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का आरोप है मंगलवार को वह घर में अकेली पास के रहने वाले शिव कुमार व लल्लू ने उसे झांसा देकर घर बुलाया। घर पहुंचते ही दोनों ने उसे दबोच लिया। करीब डेढ़ घंटे तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटकर भागी और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर कोहड़ौर थाना पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। कोहड़ौर एसओ ने बताया कि तहरीर मिल गई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है।