फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देख वाहन छोड़कर भागे पशु तस्कर

Wed, 27 Apr 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों के रुकने का इशारा करने पर भी पशु तस्करों ने जानवर से लदे वाहन (पिकअप) को नहीं रोका। लेकिन टॉयर फटने और पुलिस को करीब देख पशु तस्कर लौकी के करीब वाहन छोड़कर भाग निकले। अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


कोहंड़ौर थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार यादव मातहतों के साथ मंगलवार रात गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें कोहंड़ौर-चंदौका रोड पर एक पिकअप आती दिखी। पुलिसकर्मियों ने रोकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन की स्पीड बढ़ा दी। चालक पशुओं से लदे वाहन को लेकर भाग निकला। यह देख पुलिसकर्मियों ने पीछा कर लिया। अचानक पिकअप की कमानी टूट गई। इससे वाहन की स्पीड कम हो गई। इसके बाद भी एक किमी तक वाहन लेकर चालक भागता रहा।

टॉयर फटने के बाद गाड़ी को दौड़ाता रहा। पुलिस को करीब देख पशु तस्कर लौकी के करीब वाहन छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने काफी तलाश किया, लेकिन तस्कर हाथ नहीं लग सके। पुलिस ने मवेशियों को नीचे उतारा। एक गाय मर गई थी। जबकि एक गाय घायल हो गई थी। पशुओं को पुलिस ने ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया। दरोगा प्रमोद पाठक ने अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस वाहन मालिक की तलाश कर रही है। वहीं ग्रामीणों की मानें तो वाहनों से पशु तस्कर भोर में मवेशी लेकर निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें