फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से नाराज महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 09 Apr 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहड़ौर थाना क्षेत्र में एक महिला ने शनिवार को पति से नाराज होकर घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इसकी जानकारी उसके परिजनों को लगी तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को      कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन


कोहड़ौर थाना के कोडरी गांव निवासी रेनू देवी (27) पत्नी शिव प्रसाद की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। उसका मायका बिहार प्रांत में है। गांव में चर्चा है कि शनिवार को पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध होकर रेनू ने घर के अंदर धन्नी से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। किसी काम से उसकी देवरानी कमरे में गई तो रेनू को फंदे से लटकते देखकर वह चीखते हुए बाहर निकली। परिजनों को घटना की जानकारी दी। सभी रोने बिलखने लगे। किसी ने इसकी सूचना इलाकाई पुलिस को दे दी। रेनू के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें