फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर हो सकता है खूनी संघर्ष

Wed, 04 Jan 2017 12:36 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की लापरवाही से खानापट्टी में रास्ते के विवाद में एक बार फिर से खूनी संघर्ष हो सकता है। पुलिस की रोक के बावजूद भी विवादित जमीन पर दबंगाें द्वारा जबरन निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसी मामले में पखवारे भर पहले दो पक्षों के बीच संघर्ष में करीब तीस लोग लहूलुहान हो गए थे। कई लोगों पर जान से मारने के प्रयास में केस भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के खानापट्टी गांव में जमीन को लेकर मतलूब व सिकंदर के बीच विवाद चल रहा है। पखवारे भर पहले विवादित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कराए जाने पर दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हो गए और जमकर मारपीट में करीब तीस लोग घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों लोगाें पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज करते हुए विवादित जमीन की नाप होने तक किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी। इस मामले में सीएम और अफसरों से शिकायत पर सीओ ने मौके पर पुलिस की तैनाती कर दी। लेकिन बताया जाता है कि पुलिस की मिलीभगत से एक पक्ष के लोग सरहंगई के बल पर विवादित जमीन पर खड़ंजा लगवा दिया। उक्त लोग बाकी बची जमीन पर पुलिस के सरंक्षण में निर्माण के लिए रातोरात नींव खोद दी गई। इसकी जानकारी होने पर एक बार फिर से लोगों के बीच आक्रोश पनप उठा है। लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हैं जिससे किसी भी दिन अनहोनी हो सकती है।

बताया जाता है कि एक पक्ष ने पुलिस की मिलीभगत से जबरन निर्माण की पूरी तैयारी की है।  पुरानी रंजिश व विवादित जमीन पर अवैध कब्जे की तैयारी होने से दोनों पक्षों की ओर से दिनभर लठैतों का जमावड़ा लगा रहता है। भारी तनाव के बाद भी पुलिस नहीं चेती तो शीघ्र ही कोई बड़ी घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

वैसे भी पुलिस की मौजूदगी व रोक के बाद भी रात में विवादित जमीन पर आए दिन होने वाले निर्माण कार्य कैसे हो रहा है, इसको लेकर चर्चाआें का बाजार गर्म है। इस बार में सीओ वीआर प्रेमी का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है, जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें