फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के भीतर फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव

Sat, 17 Jun 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
hanged
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थतियों में घर के भीतर एक किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।लालगंज कोतवाली क्षेत्र के काजी समापुर गांव निवासी शिवकरन सरोज मजदूरी करता है। बतया जाता है कि गुरुवार रात गर्मी अधिक होने के कारण परिजनों के साथ वह देहरी पर सो गया। रात लगभग एक बजे बिजली आने पर उसकी करीब सत्रह वर्षीय पुत्री पूनम घर के भीतर सोने के लिए चली गई।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक पूनम के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन उसे जगाने गए। भीतर से दरवाजा बंद होने व काफी देर बुलाने पर जवाब न आने पर घरवालों को शक हो गया। आसपास के लोग भी आ गए। सूचना पर लालगंज पुलिस भी पहुंच गई। दरवाजा तोड़ा गया। अंदर पूनम का शव दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें