फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोता रहा परिवार, चोरों ने खंगाला घर

Mon, 10 Oct 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की रात चोरों ने कंधई के औवार व जेठवारा के कटरागुलाब सिंह बाजार में लाखों रुपये का सामान साफ कर दिया। सुबह लोगों को चोरी की जानकारी हो सकी। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


औवार निवासी शिवशंकर पांडेय सूरत में रहते हैं। उनका परिवार घर पर ही रहता है। रविवार को लोग घर के बाहर सो रहे थे। आधी रात को चोर मास्टर चाबी से दरवाजा खोलकर घर में दाखिल हो गए। फिर भीतर कमरे में रखी आलमारी, ब्रीफकेस का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख के जेवरात (चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र, हार समेत अन्य आभूषण) साफ कर दिए। कीमती बर्तन, कपड़े भी ले गए। इसके बाद चोरों ने आधा किमी दूर शिवमूर्ति सिंह के बंद मकान को निशाना बनाया। वे यहां से भी करीब 50 हजार के जेवरात उठा ले गए। समेट लिए। दूसरी ओर कटरागुलाब सिंह बाजार में लगे दुर्गा पांडाल से चोरों ने वकील का साउंड सिस्टम और नसीम का स्टेबलाइजर चुरा ले गए। फल कारोबारी परवेज के 5 हजार रुपये कीमत के केले पार कर दिए। बतादें कि कुछ माह पूर्व परवेज के गोदाम से चोरों ने अनार समेत अन्य फल चुरा ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें