फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से उठाकर किशोरी से रेप

Wed, 03 Aug 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
gangrape victim drive car - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक युवक दलित किशोरी को घर में अकेले देखकर उसे धमकाने के बाद उठा ले गया और रेप किया। रातभर परिजन किशोरी की तलाश में भटकते रहे। भोर में वह गांव के बगल स्थित खेत में बेहोशी की हालत में मिली। कंधई थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर पीड़ित परिवार पट्टी तहसील दिवस में अधिकारियों से शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात दलित किशोरी को घर में अकेला देख पड़ोसी राजकुमार शर्मा घुस गया। वह उसे डरा-धमकाकर जंगल की ओर उठा ले गया। घर पहुंचे परिजनों को किशोरी नहीं मिली। लोग उसकी तलाश करने लगे, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। भोर में वह एक खेत में बेहोशी की हालत में मिली। काफी देर बाद उसे होश आया। उसकी आपबीती सुनकर लोगों के होश उड़ गए। आरोपी ने किशोरी के विरोध करने पर उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता को लेकर मंगलवार की सुबह परिजन कंधई थाने पहुंचे। जहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई के बजाय एसओ के न होने का बहाना बताकर मामला टरका दिया। इस पर घरवाले उसे लेकर पट्टी में चल रहे तहसील दिवस में पहुंच गए। एसपी को लोगों ने आपबीती सुनाई। उन्होंने एसओ को मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया। एसओ किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें