प्रतापगढ़। कच्ची शराब बनाने वालों को पुलिस ने दबोच लिया। लहन नष्ट कराने के साथ ही उपकरण बरामद कर दो लोगों को जेल भेज दिया। निकाय चुनाव में अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोगों पर कार्रवाई का अभियान चल रहा है।
पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम के निर्देश पर नगर निकाय चुनाव को देखते हुए अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अंतू पुलिस ने जूड़ापुर में नाजायज कच्ची शराब बनने की खबर पर छापेमारी की। दबिश के दौरान मौके से दो लोगों को भट्ठी के पास शराब बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। शराब बनाने के उपकरण बरामद कर लिए। पुलिस ने लहन नष्ट करा दिया। पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने वाले अखिलेश कुमार सरोज पुत्र देवनारायण सरोज निवासी जूड़ापुर और दूधनाथ वर्मा पुत्र रामदेव वर्मा निवासी सूबेदार का पुरवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके पास से 20 लीटर अवैध शराब व उपकरण बरामद करने का दावा पुलिस कर रही है।