फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ा दिए नगदी व जेवर

Sat, 11 Jun 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के पीछे से सेंध लगाकर नकदी समेत हजारों का सामान चोर उठा ले गए। सुबह लोगों ने उसके घर के पीछे सेंध लगी देखी तो उसे इसकी जानकारी हुई। घर में घुसते ही सारा सामान गायब देख घर के मालिक के होश उड़ गए।  पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के झंडापुर देवरपट्टी गांव निवासी रामेश्वर पुत्र बद्री किसान है। वह गुरुवार की शाम अपने घर के बाहर सोया हुआ था। रात में चोरों ने घर के पीछे से सेंध लगाई और अंदर घुस गए। इस दौरान घर से पेटी बक्सा आदि सब उठा ले गए। सुबह लोगों ने उसे घर के पीछे सेंध लगने की बताई तो उसके होश उड़ गए। उसने घर के अंदर जाकर देखा तो पेटी बक्से आदि गायब थे। आसपास खोज की गई तो खेतों में बक्सा और कुछ कपड़े फेंके मिले। उसने बताया कि बक्से में 10 हजार की नगदी समेत लाखों रुपये के गहने थे। घटना की सूचना थाने में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें