लिफ्ट मांगकर बदमाश ने तमंचे के बल पर बाइक व मोबाइल लूट लिया। दूसरी घटना में बदमाशों ने मोबाइल व रुपये उड़ा दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं एक अन्य घटना में एक युवक को लूटा गया। जेठवारा थाना क्षेत्र के मिश्रपुर तरौल निवासी मतीन शुक्रवार रात लोकापुर बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में एक युवक ने उससे लिफ्ट मांगा। बाइक पर बैठने के बाद उसने अपना नाम सुनील यादव बताया। वह भी तरौल तक चलने की बात कह रहा था। रास्ते में युवक ने मतीन को तमंचा सटा दिया और उसकी बाइक व मोबाइल लूटकर भाग निकला। इस मामले में मतीन के चाचा नईमउद्दीन ने पुलिस को तहरीर दी है। दूसरी घटना में पूरे मुरली निवासी रमेश चंद्र मिश्रा पुत्र राजाराम शुक्रवार रात ढेमा बाजार से अपने घर बाइक से जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने आशापुर माइनर पर उसे रोक लिया।
तमंचा सटाकर उसके पास से करीब 36 सौ रुपये व मोबाइल छीनकर बदमाश भाग निकले। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की खोजबीन करने लगी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। लूट की दो घटनाओं से जेठवारा पुलिस के होश उड़ गए। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।वहीं जेठवारा थाना क्षेत्र के चमरुपुर शुकलान गांव निवासी सुशील कुमार मौर्य शुक्र वार की देर रात शहर से घर जा रहा था। सुखऊपुर के पास तीन लोगों ने तमंचा सटाकर उसे रोक लिया। उसके पास रही तीन हजार नकदी व मोबाइल को लूट ले गए।