फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह से युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 25 May 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : Bureau
विज्ञापन
घरेलू कलह से तंग आकर एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों को घटना की जानकारी आधी रात को हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

छितपालगढ़ निवासी अरुण कुमार केसरवानी (32) पुत्र अयोध्या प्रसाद केसरवानी रोजी-रोटी के लिए मुंबई में काम करता था। घरेलू विवाद के चलते वह एक माह घर आया। सोमवार की शाम वह अपने कमरे में गया और भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। परिवार वाले इससे अनजान थे। रात बारह बजे तक वह नहीं दिखा तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


खोजबीन कर लौटे परिजनों की निगाह उसके कमरे की ओर गई। दरवाजा भीतर से बंद था। आशंकावश लोगों ने आवाज लगाई लेकिन भीतर से कोई हलचल नहीं हुई। इसके चलते लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। भीतर देखा तो सब सन्न रह गए। छत में लगे हुक से उसका शरीर लटक रहा था। यह देख लोग रोने- बिलखने लगे। आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई। लोगोें ने शव को नीचे उतारकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मंगलवार को पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का विवाह जनपद इलाहाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के भगौतीपुर निवासी गीता देवी के साथ कई वर्ष पहले हुआ था। वह अपने पीछे दो बेटियां छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें