फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलबहियां कर रहे प्रेमी और प्रेमिका को पीटा, घायल

Sat, 02 Jul 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलबिला में सुनसान स्थान पर गलबहियां कर रहे एक प्रेमी युगल को स्थानीय लोगों ने देख लिया। इसपर उन्होंने उनकी जमकर पिटाई कर दी। इससे दोनों घायल हो गए। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


अंतू थाना के एक गांव का एक युवक शुक्रवार को एक गांव में प्रेमिका के घर पहुंच गया। यहां से उसे बाइक पर बैठाकर गंतव्य को चल दिया। दोनों चिलबिला के पास पहुंच गए। यहां एक सुनसान स्थान पर दोनों प्रेमालाप कर रहे थे। इसी बीच वहां कुछ स्थानीय लोग भी पहुंच गए। दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद जमकर पिटाई कर दी। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इसी बीच उधर से गुजर रहे एक व्यक्ति ने इसकी सूचना समाजवादी एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया।

अस्पताल में किसी ने युवक को पहचानने के बाद उसके गांव के प्रधान और परिजनों को जानकारी दी। युवती के घरवालों को भी बताया गया। ग्राम प्रधान  के साथ आए लोग युवती को युवक के घर ले गए। वहीं युवक की पत्नी युवती को देखकर भड़क गई। गांव के लोगों ने किसी तरह बीचबचाव किया। बाद में युवती को उसके गांव भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें