फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने खड़ंजा उखाड़कर रास्ते में बना ली दीवार

Mon, 22 Jan 2018 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू इलाके के चौबेपुर गांव में दबंगों ने सरकारी खड़ंजे को उखाड़कर रास्ते में निजी दीवार बना ली है। गांव का एक मात्र रास्ता बंद होने से गांव के लोगों ने डीएम से शिकायत करके दबंगों के खिलाफ कार्रवाई कर रास्ता खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन


अंतू इलाके के चौबेपुर गांव में बीस वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत के खड़ंजे का निर्माण कराया था। गांव का मुख्यमार्ग होने के कारण आए दिन पूरे गांव के लोग इसी मार्ग से आते-जाते थे। बीते दिनों गांव के दबंगों ने खड़ंजे की ईंट उखाड़ कर रास्ते में दीवार खड़ी कर दी। इससे गांव के लोगों का आना-जाना बंद हो गया है। सोमवार को रेखा देवी, मिथुन, बाबूलाल, मीना, बंशीलाल, सुमित्रा, गोविंद कुमार, सोना, राजकुमार और लल्लन ने डीएम से मिलकर पूरे प्रकरण की जांच कराकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करके रास्ते को खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें