फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल लूटने के विरोध पर मजदूर को मारी गोली

Mon, 22 Jan 2018 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
फोन
विज्ञापन
जेठवारा और अंतू पुलिस को चुनौती देते हुए बदमाश वारदात पर वारदात करते रहे। मोबाइल लूटने का विरोध करने पर बदमाशों ने मजदूर को गोली मारी दी। दूसरी घटना में कुसहा में शराब की दुकान पर धावा बोल बदमाश फायरिंग करने के बाद एक हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। गड़वारा बाजार में शौच के लिए गए नाई को तमंचे के बल पर लूट लिया।
विज्ञापन



जेठवारा थाना क्षेत्र के गौरबारी देवघाट निवासी राकेश पाल (21) पुत्र विजय बहादुर पाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। सोमवार रात वह मजदूरी कर घर लौट रहा था। देवघाट नदी के किनारे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। उससे मोबाइल लूटने लगे। विरोध करने पर उसे गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश मोबाइल लूटकर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल राकेश को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। दूसरी ओर अंतू थाना क्षेत्र कुसहा में हीरेंद्र बहादुर सिंह की शराब की दुकान है। वहां पर गौरबारी निवासी राम प्रताप सिंह सेल्समैन का काम करता है।

सोमवार की रात करीब सवा आठ बजे बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और शराब मांगने लगे। अचानक बदमाशों ने फायर कर दिया। इसके बाद तमंचे के बल पर राम प्रताप से गल्ले के एक हजार रुपये लूटकर भाग निकले। गड़वारा बाजार में नाई मूलचंद्र शर्मा सोमवार की शाम शौच के लिए बाजार के पीछे की ओर गया था। जहां पहले से मौजूद तीन बदमाशों ने उसे तमंचा सटा दिया। उसके पास से दो मोबाइल और 8 सौ रुपये लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें