फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान को लेकर चले डंडे

Thu, 25 Aug 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के बिहारगंज में बुधवार को मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इससे महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के विरोध में महिला ने बच्चों को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने रास्ता खाली कराया। घायलों को अस्पताल भेजने के बाद दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली ले  गई। घटना के बाद से बाजार में तनाव है।
विज्ञापन



बिहारगंज निवासी शौकत अली ने बाजार स्थित मकान प्रेमशंकर सोनी की पत्नी मालती के नाम बैनामा कर दिया। उस मकान में शौकत की बहू रहती है। मंगलवार को मालती परिवार के लोगों के साथ मकान पर कब्जा करने पहुंची। बताया जाता है कि उसने शौकत की बहू का सामान बाहर कर दिया। इसे लेकर उनके बीच मारपीट होने लगी। लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें मालती, उसके देवर हजारी प्रसाद व बेटी सोनिया का सिर फट गया। बाजार के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर झगड़ा समाप्त कराया। मकान से सामान बाहर निकाले जाने के विरोध में शौकत की बहू साहिदा घर के सामने बच्चों के साथ सड़क पर बैठ गई। जिससे जाम लग गया। घटना की जानकारी मिलने पर चिलबिला चौकी प्रभारी रमेश यादव महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

जाम लगाने वाली महिला को समझाने का पुलिस ने प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। इस पर महिला पुलिस ने डंडे पटककर सड़क खाली कराया। इसके बाद घायल महिला व पुरुष को जिला अस्पताल पहुंचाया। महिला पुलिस की मौजूदगी में सड़क जाम करने वाली साहिदा व मालती की देवरानी शीला देवी और सुमन देवी को कोतवाली उठा लाई। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें