फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से मांगी पांच लाख की रंगदारी

Wed, 18 Jan 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आसपुर देवसरा के भनईपुर निवासी राजकुमार जायसवाल उर्फ पप्पू से बदमाश रंगदारी की मांग कर रहे है। सोमवार को मिली धमकी से पूरा परिवार खौफजदा है। परेशान व्यापारी मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर आपबीती सुनाई। सुरक्षा की मांग करते हुए धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन



राजकुमार जायसवाल का आरोप है कि 16 जनवरी की शाम उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। उसने फोन करते ही कहा कि अभी तक तुम्हारा पांच लाख रुपया नहीं पहुंचा। अब तुम्हे और तुम्हारे परिवार को कोई बचा नहीं सकता। तुम चाहे जितना पुलिस से जान बचाने के लिए गुहार लगा लो। तुम्हे पुलिस भी नहीं बचा पाएगी। इस धमकी के बाद पूरा परिवार भयभीत है। इसके पूर्व 4 व 6 दिसंबर 2016 को फोन कर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी जा चुकी है। उसने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए धमकी देने वालों पर शिकंजा कसने की मांग की है। सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी भी समय पर नहीं आते। वह व्यापार के सिलसिले में बाहर भी नहीं निकल पा रहा है। उसके शराब की दुकान 22 अक्तूबर को लूटपाट की गई थी। एसपी ने बताया कि रंगदारी देने वालों की तलाश में टीम लगा दी गई है। जल्द ही धमकी देने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें