फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घरों से सात लाख की चोरी

Mon, 31 Jul 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
चोरी के बाद फैला पड़ा सामान
विज्ञापन
चोरों ने छह घरों से सात लाख के जेवरात उड़ा दिए। परिवार के लोग सोते रहे और चोर घर खंगालते रहे। यहां तक घर में टंगे कपड़ों से भी रुपये लेकर चोर भाग निकले। जगहट होने पर चोरों को भागना पड़ा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस छानबीन करती रही। चोरी की घटना से ग्रामीणों में गुस्सा है।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के भदौसी में शनिवार की रात चोर केदारनाथ सिंह के घर में घुस गए। चोरों ने उनके घर के भीतर कमरे का ताला तोड़कर आलमारी और ब्रीफकेश से लगभग 6.50 लाख के जेवरात (मंगलसूत्र, चेन, अंगूठी, पायल, हार) चुरा ले गए। इसके बाद चोरों ने सालिकराम यादव के घर से मंगलसूत्र, अंगूठी समेत अन्य जेवरात पार कर दिया। नागेंद्र सिंह के घर से बक्सा लेकर चोर भाग निकले। जिसमे रुपये रखे हुए थे। जगदीश के पैंट से 200 रुपये लेकर चोर भाग निकले। सुरेश के पैंट से 50 रुपये चोर निकाल लिए। हरिकेश सिंह के घर की चाभी चोर खोज रहे थे। तभी परिवार के लोग जाग गए। लोगों के शोर मचाने पर चोर भाग निकले। चोरी की जानकारी सभी को रविवार की सुबह हो सकी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन करती रही। इस घटना से ग्रामीणों में गुस्सा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें