फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया रेप

Mon, 10 Oct 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
 किशोरी को शादी का झांसा देकर गांव का ही युवक दुराचार करता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो वह उसे छोड़कर मुंबई भाग गया। इसकी जानकारी किशोरी को हुई तो उसने परिजनों से यह बात बताई और थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



बाघराय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी को युवक ने शादी का झांसा देकर करीब आठ महीने से दुराचार कर रहा था। इन दिनों किशोरी को अहसास हुआ कि वह गर्भवती हो गई है। इस पर उसने युवक से शादी के लिए दबाव डाला तो वह मुंबई चला गया। इस पर किशोरी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। उसकी बात सुनकर परिजन सकते में आ गए। सोमवार को उसने परिजनों संग थाने पहुंचकर तहरीर दी। उसकी तहरीर पर पुलिस ने गांव के नन्चू पुत्र मिठाईलाल के खिलाफ 376 व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके साथ ही किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें