फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर को बंधक बनाकर ट्रक ले उड़े बदमाश

Sat, 17 Jun 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 ड्राइवर को बंधक बनाकर ट्रक लेकर बदमाश भाग निकले। उसे एक गांव के बगल में हाथ पैर बांधकर फेंक दिया। जब वह किसी तरह से हाथ छुड़ा पाया तो ट्रक मालिक को फोन किया। ट्रक मालिक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


रायबरेली के मील एरिया थाना क्षेत्र रूपामऊ पूरेवन निवासी सुशील कुमार मौर्या का ट्रक लेकर गुरुवार को ड्राइवर राम कुमार इलहाबाद जा रहा था। वह कुंडा के बाबूगंज बाजार में फटकी पार कर रहा था कि एक  कार ने उसके सामने आकर रास्ता रोक लिया। इसके बाद उसमें से तीन लोग उतरे और ट्रक में घुस गए। इसके बाद ड्राइवर को पीछे करके ट्रक लेकर चल पड़े । मऊआइमा में ड्राइवर की आंख पर पट्टी बांधी और उसे कार में डाल दिया। इसके बाद उसे बेती गांव के पास रात में 11 बजे छोड़ दिया गया। किसी तरह से ड्राइवर ने हाथ छुड़ाया और गांव के ही एक व्यक्ति से मोबाइल लेकर ट्रक मालिक को सूचित किया। इसके बाद सूचना पर पुलिस ने ड्राइवर को बैठा लिया और रात में ही रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें