फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित किशोरी से सामूहिक दुराचार

Fri, 08 Apr 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
पहले लड़की ने दादा पर आरोप लगाया था।
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार भोर में पड़ोस के दो युवक एक दलित किशोरी को अकेला देखकर अपने अहाते में उठा ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के समय किशोरी के घरवाले गेहूं की मड़ाई करने खेत में गए थे। किशोरी किसी तरह रोती-बिलखती घर पहुंची। घरवालों के लौटने पर उसने आपबीती सुनाई। उसकी बात सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



अंतू इलाके के एक गांव का दलित परिवार खेती-किसानी और मजदूरी कर गुजर-बसर करता है। घर के लोगों ने गेहूं की फसल काटकर खेत में रखी थी। गुरुवार भोर में सभी लोग गेहूं की मड़ाई करने के लिए खेत में चले गए। घर में अकेले किशोरी बची थी। आरोप है कि तड़के करीब चार बजे पड़ोस के पुजारी और दौलतराम घर में घुस गए और किशोरी को खींचकर अपने अहाते में ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ मुंह काला किया। किसी तरह उनके चंगुल से छूटने के बाद किशोरी रोते-बिलखती घर पहुंची। काफी देर तक वह घर में अकेले ही रोती-बिलखती रही। काफी देर बाद जब परिजन पहुंचे तो उसकी दशा देखकर सन्न रह गए।

पूछताछ में उसने पूरी घटना बताई तो उनके होश उड़ गए। घर के लोग ग्रामीणों के साथ किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। पहले तो पुलिस मामले को मनगढंत बताते हुए कार्रवाई से कन्नी काट रही थी। मगर प्रथम दृष्टया जांच में आरोप सही मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। अंतू एसओ रामऔतार वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें